शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Virat Kohli, Anushka Sharma, Ney York, Cricket
Written By

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे न्यूयॉर्क... ब्रेक विद लव

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे न्यूयॉर्क... ब्रेक विद लव - Virat Kohli, Anushka Sharma, Ney York, Cricket
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बॉलीवुड-क्रिकेट पॉवर कपल कहा जाता है। दोनों इस समय न्यूयॉर्क में हैं जहां पर दोनों के बीच रोमांस जम कर चल रहा है। 
 
सोशल मीडिया पर विराट काफी एक्टिव हैं। ज्यादार लम्हें वे अपने फैंस से साझा करते रहते हैं। ऐसा ही एक फोटो उन्होंने शेयर किया है जिसमें विराट और अनुष्का नजर आ रहे हैं। दोनों कार में बैठे हैं। आंखों पर गॉगल लगाए हुए हैं। अनुष्का के साथ पाकर अब विराट काफी स्टाइलिस्ट हो गए हैं और यह बात फोटो में नजर आ रही है। 
 
फोटो को विराट ने कैप्शन दिया है- 'मच नीडेड ब्रेक विद माय (लव)।' जाहिर-सी बात है कि लगातार क्रिकेट खेल रहे विराट को एक ब्रेक चाहिए था और वे फौरन पहुंच गए अनुष्का के पास 
 
अनुष्का इस समय न्यू यॉर्क सिटी में 2017 आईफा अवॉर्ड में शामिल होने आई हैं जो 14 और 15 जुलाई को होगा। विराट का इंडीज टूर सही समय पर खत्म हुआ और वे पहुंच गए अनुष्का के पास।   
ये भी पढ़ें
जग्गा जासूस की बॉक्स ऑफिस पर कैसी रहेगी ओपनिंग?