शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan reveals getting married to natasha dalal in november 2019
Written By

क्या नताशा दलाल संग नवंबर 2019 में शादी करेंगे वरुण धवन? एक्टर ने दिया जवाब

क्या नताशा दलाल संग नवंबर 2019 में शादी करेंगे वरुण धवन? एक्टर ने दिया जवाब - varun dhawan reveals getting married to natasha dalal in november 2019
साल 2018 में कई बॉलीवुड सिलेब्स शादी के बंधन में बंधे हैं। अब 2019 में भी कई चर्चित कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इनमे सबसे पहला नाम वरुण धवन और नताशा दलाल का है। वरुण और नताशा कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थी कि वरुण नताशा संग नवंबर 2019 में शादी कर सकते हैं। 
 
वरुण ने हाल ही में एक मैगजीन को इंटरव्यू में नताशा के साथ अपने रिश्ते की बात कबूली थी। इसके अलावा करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में भी वरुण ने कहा था कि वो नताशा से शादी करने का प्लान बना रहे हैं। 
 
लेकिन अब वरुण ने इसका खंडन किया है। एक वेबसाइट से बातचीत में वरुण धवन ने इन खबरों को खारिज किया है कि वो नताशा संग नवंबर 2019 में शादी करने जा रहे हैं। वरुण और नताशा स्कूल के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 
 
वरुण धवन ने करण शो कॉफी विद करण में नताशा दलाला के साथ अपने अफेयर को कन्फर्म किया था। वरुण से जब करण ने कहा कि- तुम और नताशा 'हैप्पी फ्रेंड' की तरह लगते हों। वरुण ने तुरंत करण को कहा- 'हैप्पी कपल'। करण ने इस पर कहा कि क्या तुम स्वीकार करते हो कि तुम नताशा को डेट कर रहे हो। इस पर वरुण ने कहा- हां मैं नताशा को डेट कर रहा हूं। हम कपल हैं। मैं नताशा से शादी करने की प्लानिंग कर रहा हूं।
 
वरुण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कलंक की शूटिंग में बिजी है। इसके अलावा वरुण जल्द ही रेमो डिसूजा की डांस फिल्म 'एबीसीडी 3' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें
तेरे नाम वाले निर्देशक सतीश कौशिक के साथ सलमान खान की फिल्म