मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Varun Dhawan, Divya Dutta, Badlapur, liplock
Written By

वरूण और दिव्या का लिपलॉक

वरूण और दिव्या का लिपलॉक - Varun Dhawan, Divya Dutta, Badlapur, liplock
चॉकलेटी बॉय वरूण धवन इस समय 'हटके' फिल्म कर रहे हैं। फिल्म का नाम है 'बदलापुर'। इसे श्रीराम राघवन बना रहे हैं जो डार्क थ्रिलर बनाने के लिए जाने जाते हैं। चूंकि फिल्म 'हटके' है इसलिए इसमें कुछ 'हटके' भी है। फिल्म में वरूण का लुक एकदम बदला हुआ है। फिल्म में उनका जो किरदार है उसकी लाइफ में तीन महिलाएं आती हैं। इन तीन महिलाओं की भूमिका दिव्या दत्ता, यामी गौतम और हुमा कुरैशी ने निभाई है। 
एक 'हटके' बात यह है कि फिल्म में वरूण धवन और दिव्या दत्ता के बीच एक लिपलॉक सीन है। वो भी गरमा-गरम। श्रीराम राघवन ने जब इस सीन के बारे में वरूण और दिव्या को बताया तो दोनों असमंजस में पड़ गए। सीन फिल्म के लिए जरूरी था, जैसा कि आमतौर पर हर किसिंग सीन के लिए कहा ही जाता है। 
 
वरूण और दिव्या ने अपनी असहजता को किनारे रखा और किरदार में डूबकर लिपलॉक किए। असहजता धीरे-धीरे दूर हुई और निर्देशक ने जब सीन को ओके कहा तब तक चार रिटेक्स हो चुके थे।