गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tubelight, Salman Khan, Iulia Vantur
Written By

यूलिया वंतूर भी जुड़ेंगी सलमान की 'ट्यूबलाइट' से!

यूलिया वंतूर भी जुड़ेंगी सलमान की 'ट्यूबलाइट' से! - Tubelight, Salman Khan, Iulia Vantur
सलमान खान की तथाकथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर लगातार खबरों में बनी रहती हैं। उन्होंने अपनी गायकी की प्रतिभा 'सुल्तान' में दिखाई थी। 'बेबी को बेस पसंद है' का रिप्राइज्ड वर्जन उन्होंने गाया था। सलमान की आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' से अब यूलिया जुड़ने जा रही हैं। 


 
फिल्म के संगीतकार यूलिया की आवाज का उपयोग एक गीत में करने जा रहे हैं क्योंकि उनका मानना है कि यूलिया की आवाज की पिच और टोन गाने को सूट करती है। यूलिया को अभी अपनी आवाज में गाना रिकॉर्ड करवाना है। इसके पहले हिमेश रेशमिया के म्युजिक अलबम 'आप से मौसिकी' में 'नाइट एंड डे' नामक गाने में अपनी आवाज उन्होंने दी थी। 
जहां तक ट्यूबलाइट का सवाल है तो यह फिल्म 23 जून को प्रदर्शित होगी। इसे कबीर खान निर्देशित कर रहे हैं और शाहरुख खान छोटे से रोल में हैं। खबर है कि किंग खान जादूगर की भूमिका अदा कर रहे हैं। इस बारे में कबीर खान कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। उनका कहना है कि लोगों को अनुमान लगाने दो। 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार ने बताया क्यों रखा फिल्म का नाम 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'