मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. tiger shroff mother ayesha shroff sends home made food to tiger shroff disha patani gym
Written By

टाइगर की मां रख रहीं दिशा पाटनी की फिटनेस का ख्याल, खिला रही हैं घर का खाना!

टाइगर की मां रख रहीं दिशा पाटनी की फिटनेस का ख्याल, खिला रही हैं घर का खाना! - tiger shroff mother ayesha shroff sends home made food to tiger shroff disha patani gym
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आती रहती हैं, लेकिन यह महज अफवाह साबित होती है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने प्यार का खुलकर इजहार नहीं किया हैं। 
 
टाइगर और दिशा बीते साल फिल्म बागी 2 में नजर आए थे। अब दिशा की नजदीकियां टाइगर के परिवार से भी बढ़ रही हैं। दोनों साथ में एक ही जिम में वर्कआउट करते हैं। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की मां आयशा ने दिशा के लिए जिम में घर का बना हुआ खाना भेजा। 
 
टाइगर और दिशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा हैं और दोनों एक ही जिम में घंटों तक वर्कआउट करते हैं। दोनों की वर्कआउट करते हुए तस्‍वीरें अक्‍सर सामने आती रहती हैं। रिपोर्टस के मुताबिक टाइगर की मां अपने बेटे और दिशा के लिए अपने हाथ से बनाया हुआ हेल्‍दी खाना भिजवाती है। 
 
हाल ही में टाइगर और दिशा के हॉलीडे एंजॉय करते तस्वीरें सामने आई थी। दिशा की अब टाइगर के परिवार संग भी नजदीकियां बढ़ना शुरू हो गई है। फैंस दीपिका-रणवीर की तरह ही टाइगर और दिशा की शादी देखना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार एक बार फिर बनेंगे विलेन, अब इस साउथ सुपरस्टार संग आएंगे नजर!