गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tanuja, Kajol
Written By

तनुजा अस्पताल में भर्ती

तनुजा अस्पताल में भर्ती - Tanuja, Kajol
फिल्म अभिनेत्री तनुजा को मुंबई के नानावटी अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के चलते 22 अप्रैल को भर्ती किया गया।

तनुजा उस समय एक चैट शो में बतौर गेस्ट हिस्सा लेने वाली थी, लेकिन तनुजा की खराब तबियत के कारण शो की शूटिंग भी कैंसल कर दी। बताया जा रहा है कि उनकी हालत ठीक है और कुछ दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 
 
फिल्म अभिनेत्री काजोल और तनीषा की मां तनुजा को पिछले वर्ष भी कोलकाता के एक अस्पताल में सांस लेने में परेशानी होने के कारण भर्ती किया गया था।