शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tamannah Bhatia, Karan Johar
Written By

करण जौहर की फिल्म में तमन्ना भाटिया!

करण जौहर की फिल्म में तमन्ना भाटिया! - Tamannah Bhatia, Karan Johar
बॉलीवुड में चर्चा है कि करण जौहर ने तेलुगु ब्लॉकबस्टर मूवी 'ओपिरी' के हिंदी रीमेक बनाने के राइट्स खरीद लिए हैं। इस फिल्म में तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया है। खबर है कि तमन्ना के अभिनय से प्रभावित होकर करण उन्हें हिंदी वर्जन में लेने का मन बना रहे हैं। 
 
बाहुबली: द बिगिनिंग में अपनी खूबसूरती और अभिनय से तमन्ना ने सभी का मन मोहा था। इस समय वे बॉलीवुड और टॉलीवुड में काफी व्यस्त हैं। बाहुबली 2, प्रभुदेवा  की फिल्म, तमिल फिल्म कत्थी संदई और रोहित शेट्टी की फिल्म में वे व्यस्त हैं। रोहित की फिल्म में वे रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
बॉलीवुड और टॉलीवुड के साथ-साथ वे कई टॉप ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी कर रही हैं। तमन्ना को कई ऑफर्स मिल रहे हैं, लेकिन व्यस्तता और टाइट शेड्यूल के कारण उन्हें इनकार करना पड़ रहा है।