शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tabu, Ram Lakhan, Rohit Shetty
Written By

राम-लखन की मां बनने के लिए तब्बू नहीं तैयार!

राम-लखन की मां बनने के लिए तब्बू नहीं तैयार! - Tabu, Ram Lakhan, Rohit Shetty
राम-लखन के रिमेक की स्टारकास्ट को लेकर पिछले कई दिनों से बॉलीवुड में चर्चा है। इस फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी 'दिलवाले' की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद इस फिल्म की शूटिंग आरंभ करेंगे। राम और लखन के लिए भी कई हीरो के नाम चर्चा में आ चुके हैं जिनमें अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह जैसे नाम शामिल हैं। 
राम-लखन में मां का किरदार भी बेहद महत्वपूर्ण है। सुभाष घई की फिल्म में राखी गुलजार ने यह भूमिका अदा की थी। रोहित इस भूमिका के लिए तब्बू को लेने का इरादा रखते हैं। सूत्रों के मुताबिक तब्बू को यह रोल ऑफर किया गया है, लेकिन वे करियर के इस मोड़ पर मां के किरदार निभाने के लिए तैयार नहीं हैं इसलिए उन्होंने अब तक हां नहीं किया है। 
 
गौरतलब है कि 'हैदर' में उन्होंने शाहिद कपूर की मां का रोल निभाया था, लेकिन उस फिल्म में तब्बू का किरदार अत्यंत महत्वपूर्ण था। साथ ही विशाल भारद्वाज के साथ उनके मधुर संबंध है, इसलिए तब्बू ने हां कहा था। तब्बू के नजदीकी लोगों का कहना है कि इसका यह मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि वे हर फिल्म में मां का किरदार निभाएंगी।