शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. tabu instagram account got hacked actress alert fans
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 जनवरी 2021 (10:17 IST)

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को दी यह चेतावनी

तब्बू का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, एक्ट्रेस ने फैंस को दी यह चेतावनी - tabu instagram account got hacked actress alert fans
बीते कुछ दिनों से कई बॉलीवुड सेलेब्स को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के हैकिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू का भी इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है।

 
तब्बू इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक चेतावनी भरा संदेश जारी किया है और फॉलोअर्स को इसकी जानकारी दी कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने लिखा, हैक अलर्ट, मेरा अकाउंट हैक कर लिया गया है। कृपया आप मेरे अकाउंट से शेयर किए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें।
 
इसके पहले सुष्मिता सेन ने भी एक मैसेज शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, 'किसी मूर्ख ने मेरी बेटी रिनी का अकाउंट हैक कर लिया है। हमें उसका पता नहीं चला है। रिनी नई शुरुआत करने को लेकर उत्साहित है। मैं उस व्यक्ति के लिए बुरा फील करती हूं। आपको सभी जानकारियां मिलती रहेगी।
 
 
बी-टाउन के कई सिलेब्स इंस्टाग्राम हैकिंग का शिकार हो चुके हैं। हाल ही में शरद केलकर और अमीषा पटेल का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ था। वहीं ईशा देओल, फराह खान और विक्रांत मेसी को भी हैकिंग का सामना करना पड़ा है।