गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Ek Paheli Leela, Salman Khan
Written By

अगले जन्म में सलमान बनना चाहती हैं सनी लियोन

अगले जन्म में सलमान बनना चाहती हैं सनी लियोन - Sunny Leone, Ek Paheli Leela, Salman Khan
सलमान खान के प्रति सनी लियोन का आकर्षण छिपाए नहीं छिपता। फेवरेट खान के रूप में तो उन्होंने सलमान का ही नाम लिया और अब एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे अगले जन्म में सलमान खान बन पैदा होना चाहेंगी।
एक पहेली लीला के प्रमोशन के लिए देश में घूम रही सनी लियोन ने बताया कि उनकी यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित है। पूछ लिया गया कि यदि उनका फिर जन्म होता है तो वे किस रूप में पैदा होना चाहेंगी? जवाब मिला 'सलमान खान'। पूछा गया 'क्यों?' 
 
सनी ने जवाब दिया कि सलमान इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉवरफुल स्टार हैं। उनसे कोई पंगा नहीं लेता। लोग उनसे डरते भी हैं और उनसे प्यार भी करते हैं। साथ ही सलमान चैरिटी भी करते हैं। इन सब कारणों से सलमान को सनी पसंद करती हैं।