मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunil Grover, The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma
Written By

सुनील ग्रोवर नहीं लौटेंगे कपिल शर्मा के शो में!

सुनील ग्रोवर नहीं लौटेंगे कपिल शर्मा के शो में! - Sunil Grover, The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma
सुनील ग्रोवर को मनाने की सारी कोशिश बेकार सिद्ध हुई हैं। चैनल वाले, साथी कलाकार, सारे प्रयास कर चुके हैं, लेकिन सुनील ने मन बना लिया है कि वे अब इस शो में दोबारा नहीं लौटेंगे। 
 
कपिल शर्मा ने जिस तरह से सुनील के साथ दुर्व्यवहार किया है उससे सुनील आहत हैं। उनकी तबियत खराब हो गई है और वे किसी से भी नहीं मिल रहे हैं। मीडिया में उन्होंने अब तक कोई बयान भी नहीं दिया है। 
 
उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि फीस बढ़ाने वाली जैसी बात मनगढ़ंत है। सुनील को फीस को लेकर कोई समस्या नहीं है। यदि अब फीस डबल भी कर दी जाए तो भी वे लौटने वाले नहीं हैं। 
 
वैसे भी 23 अप्रैल को सोनी एंटरटेनमेंट से उनका अनुबंध खत्म हो रहा है और इसे वे जारी नहीं रखना चाहते हैं। फिलहाल वे सोच रहे हैं कि आगे क्या किया जाए। 
 
गौरतलब है कि मेलबर्न से मुंबई लौटते समय विमान में कपिल और सुनील में विवाद हो गया था। शराब के नशे में कपिल ने सुनील को गालियां बकी। जूता और थप्पड़ भी मारे थे। 
ये भी पढ़ें
सोनाक्षी सिन्हा को बेहद पसंद है उर्दू