गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Suchitra Sen, Deepika Padukone, Piku, Kolkata
Written By समय ताम्रकर

सुचित्रा सेन की प्रशंसक हैं दीपिका पादुकोण

सुचित्रा सेन की प्रशंसक हैं दीपिका पादुकोण - Suchitra Sen, Deepika Padukone, Piku, Kolkata
दीपिका पादुकोण इन दिनों कोलकाता में अपनी आने वाली फिल्म पीकू की शूटिंग में व्यस्त हैं। कोलकाता में उन्हें बेहद मज़ा आ रहा है। उन्हें सिर्फ एक बात का अफ़सोस है कि वहां होने के बावजूद उनकी इच्छा अधूरी रह जाएगी और वो स्वर्गीय अदाकारा सुचित्रा सेन से मिलने की। 
 
दरअसल दीपिका अपने समय की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री सुचित्रा सेन की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उनके हिसाब से वे अच्छी अभिनेत्री होने के साथ साथ सिनेमा जगत की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से थीं। कुछ महीनों पूर्व ही सुचित्रा का निधन हुआ है। 
फिल्म सेट पर भी दीपिका अक्सर उनके बारे में बातचीत करती रहती हैं। वहां की यूनिट में मौजूद बंगाली लोगों से भी वो सुचित्रा सेन के बारे में जानने की कोशिश करती रहती हैं।