गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Kangna Ranaut, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor
Written By

कंगना-सोनम... संजय दत्त की पत्नियां!

कंगना-सोनम... संजय दत्त की पत्नियां! - Sonam Kapoor, Kangna Ranaut, Sanjay Dutt, Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर को लेकर संजय दत्त पर फिल्म राजकुमार हिरानी बना रहे हैं। संजय दत्त ने कई शादियां की हैं और इसके लिए हीरोइनों की तलाश की जा रही है। 
 
संजय दत्त की पहली पत्नी ऋचा शर्मा की भूमिका में सोनम कपूर दिखाई दे सकती हैं। सोनम से लगातार बातचीत चल रही है और वे संभवत: हां ही कहेंगी। 
संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता का रोल कंगना रनौट को निभाने को मिल सकता है। संजय दत्त के पिता के रोल में आमिर खान को लिए जाने की चर्चा है। 
 
हिरानी कलाकारों का चयन तेजी से कर रहे हैं ताकि शूटिंग के दौरान कोई परेशानी न हो। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय की पार्टी... रितिक गायब... उठ गए 4 सवाल