बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Justin Bieber
Written By

जस्टिन बीबर कंसर्ट पर परफॉर्म करने को लेकर क्या बोली सोनाक्षी सिन्हा?

जस्टिन बीबर कंसर्ट पर परफॉर्म करने को लेकर क्या बोली सोनाक्षी सिन्हा? - Sonakshi Sinha, Justin Bieber
जैसे ही खबर आई कि इंटरनेशनल पॉप सेंसेशन जस्टिन बीबर की भारत में होने वाली कंसर्ट पर सोनाक्षी सिन्हा परफॉर्म करेगी, लोगों की मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। 
 
बॉलीवुड से ही कैलाश खेर, अरमान मलिक और अमाल मलिक ने इस बात का विरोध किया। कैलाश खेर ने कहा कि सोनाक्षी के परफॉर्म करने से ये गलत संदेश जाएगा कि वे भारत में बड़ी गायिका हैं। अरमान मलिक ने कहा कि अभिनेताओं जैसा सम्मान गायकों को मिलना चाहिए और यही सही समय है। उनके भाई अमाल मलिक ने भी इस बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह अवसर गायक को दिया जाना चाहिए। 
 
इन सब बातों से आहत सोनाक्षी सिन्हा ने स्पष्ट किया है कि वह परपज़ वर्ल्ड टूर के मुंबई शो का हिस्सा नहीं है। सोनाक्षी ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं परफॉर्म नहीं कर रही हूं। चूंकि मुझसे संपर्क किया गया तो इस तरह की बातें होने लगी। मैं कई इंटरव्यू में यह बात दोहरा चुकी हैं। 
 
सोनाक्षी के अनुसार वे अभिनेत्री हैं जिसे संगीत से भी प्यार है। उन्हें परफॉर्म करना और गाना पसंद है। उन्होंने उन लोगों को लताड़ लगाई है जो उनकी बेवजह आलोचना कर रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
सलमान की 'ट्यूबलाइट' शानदार फिल्म है...