शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonakshi Sinha, Arjun Kapoor, Mubarkan, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, मुबारकां
Written By

सोनाक्षी ने ठुकराई अर्जुन के साथ फिल्म

सोनाक्षी ने ठुकराई अर्जुन के साथ फिल्म - Sonakshi Sinha, Arjun Kapoor, Mubarkan, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, मुबारकां
सोनाक्षी सिन्हा ने अर्जुन कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है। फिल्म निर्देशक अनीस बज्मी फिल्म 'मुबारकां' बनाने जा रहे हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर की दोहरी भूमिका है। फिल्म में अर्जुन के अपोजिट इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी को लिया गया है। फिल्म में अनिल कपूर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।  
चर्चा थी कि फिल्म की अभिनेत्री के लिए पहले सोनाक्षी सिन्हा को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बन सकी। अर्जुन और सोनाक्षी ने एक साथ पहले फिल्म ' तेवर' में काम किया था जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। अनीस ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी फिल्म के लिए अप्रोच करने की बात कही है और बताया कि किसी कारण की वजह से सोनाक्षी ने फिल्म को ना की है। सोनाक्षी की ना के बाद इस फिल्म में इलियाना डीक्रूज और अथिया शेट्टी को फाइनल किया गया है।
 
'मुबारकां' एक फन फिल्म है जिसमें अनिल कपूर सिख के गेटअप में होंगे। फिल्म 'मुबारकां' की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। फिल्म में अमृता सिंह भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।(वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कबीर खान की फिल्म में अब काम नही करेंगे सलमान!