शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

भाइयों के लिए फिल्म निर्माता बनीं सोनाक्षी सिन्हा

भाइयों के लिए फिल्म निर्माता बनीं सोनाक्षी सिन्हा -
बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा भी अब निर्माता बन गई हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने जुड़वा भाइयों लव और कुश के साथ मिलकर फिल्में बनाने जा रही हैं। सोनाक्षी ने पहले कहा था कि वह प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अपने घरेलू प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होंगी। सोनाक्षी‍ के भाई कुश सिन्हा ने ट्वीटर पर लिखा- सोनाक्षी, लव और मैं हमारी प्रोडक्शन कंपनी के गठन की घोषणा करके खुश हैं। सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों एक्शन जैक्सन, तेवर और तमिल फिल्म लिंगा में काम कर रही हैं।