बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shraddha kapoor starrer film stree release in japan
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (14:19 IST)

भारत में धूम मचाने के बाद श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' जापान में हुई रिलीज

भारत में धूम मचाने के बाद श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' जापान में हुई रिलीज - shraddha kapoor starrer film stree release in japan
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्मों में कई तरह के किरदार निभा चुकी हैं। श्रद्धा के सबसे पसंदीदा पात्रों और फिल्मों में से एक रही, 'स्त्री' अब जापान में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 
श्रद्धा कपूर ने इस रोमांचक खबर को अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर एक कैप्शन के साथ साझा किया, Stree is all set to conquer Japan. Releasing today, beware.

इस फिल्म ने भारत में रिलीज होकर धमाका कर दिया था और दर्शकों के द्वारा काफी पसंद की गई थी। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज को 2 साल पूरे हुए है।
 
फिल्म स्त्री में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में थे। श्रद्धा का रहस्यमय चरित्र अभी तक सुलझा नहीं है और दर्शकों को अधिक देखने की उम्मीद है।
 
खबरों के अनुसार इस फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्ममेकर्स विचार कर रहे हैं और काफी जल्दी इसका सीक्वल देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें
नेपोटिज्म पर जॉन अब्राहम बोले- सभी खुद के लिए विकल्प ढूंढें