शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shraddha Kapoor, Rock On 2, Hindi Film
Written By

श्रद्धा कपूर को मिला अल्टीमेटम!

श्रद्धा कपूर को मिला अल्टीमेटम! - Shraddha Kapoor, Rock On 2, Hindi Film
श्रद्धा कपूर पिछले कुछ महिनों से बहुत अधिक व्यस्त चल रही हैं। उनके ये महिने इतने व्यस्त रहे कि वह अपने दोस्तों और परिवार के लिए समय ही नहीं निकाल सकीं। उनके दोस्तों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वह दोस्तों के लिए कुछ समय निकालें। 
 
अभी हाल ही में जब शिलांग में शुटिंग खत्म कर श्रद्धा मुंबई वापस लौटीं, उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें आदेश दे दिया कि वह एक गेट-टूगेदर में शामिल हों जो उनके दोस्तों ने प्लान किया था। श्रद्धा के एक करीबी सूत्र के बताया कि उनके दोस्तों ने उन्हें तीन घंटे निकालने के लिए कहा है। श्रद्धा अपने दोस्तों से काफी लंबे समय से नहीं मिल पाईं हैं।  

 
टाइगर श्रॉफ के साथ अगली फिल्म के लिए श्रद्धा बैंकाक जाने वाली हैं। सूत्र कहते हैं, "श्रद्धा पिछले कुछ समय बहुत व्यस्त रही हैं और आगे भी इसी तरह व्यस्त रहेंगी। इसलिए उनके बचपन के दोस्त चाहते हैं कि वह वापस शहर के बाहर जाने के पहले उनके लिए कुछ समय निकालें। उनके दोस्त उनके घर लंच पर आएंगे।" 
 
श्रद्धा इस बारे में कहती हैं ,"जिस दिन मैं मुंबई आई, मेरे दोस्तों ने कॉल पर मुझे इस प्लान के बारे में बताया। उन्होंने पहले से ही मेरे पैरेंट्स से बात कर रखी थी। ये बहुत दिन से टल रहा था। मैं दोस्तों से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। बहुत कुछ करना है।"