गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shatrughan Sinha Lok Sabha Election 2019 Result
Written By

शत्रुघ्न सिन्हा का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update

शत्रुघ्न सिन्हा का लोकसभा 2019 का चुनाव परिणाम Live Update - Shatrughan Sinha Lok Sabha Election 2019 Result
फिल्म जगत से राजनीति में आने वाले शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे हैं। उस वक्त वे राज्यसभा सांसद थे। 2009 में वे पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते।

इसके बाद 2014 में भी शत्रुघ्न सिन्हा इस सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचने में कामयाब रहे। पिछली दोनों बार वे भाजपा के टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे। लेकिन इस बार वे कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।
 
[$--lok#2019#state#bihar--$]
 
शुरू से अबतक भाजपा के साथ शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्मों की तरह राजनीति में भी सफलता पाई और सांसद से लेकर केन्द्रीय मंत्री तक का सफर तय कर लिया, लेकिन 2019 के चुनाव में शॉटगन की पॉलीटिकल स्क्रिप्ट और उनका किरदार दोनों ही बदल चुके हैं। पिछले कुछ समय से भाजपा से उनका मोहभंग हुआ और 2019 के लोकसभा चुनाव आते आते कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब सीट पर जमकर मेहनत की है। वहीं उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने समाजवादी पार्टी के टिकट से उत्तर प्रदेश के लखनऊ से चुनाव लड़ा है। शत्रुघ्न का भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होना कितना सफल होता है ये जल्द ही पता चल जाएगा।
 
[$--lok#2019#constituency#bihar--$]