बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shahrukh Khan, Salman Khan, Raees, Sultan, Eid
Written By

शाहरुख की ईद बिगाड़ी सलमान ने!

शाहरुख की ईद बिगाड़ी सलमान ने! - Shahrukh Khan, Salman Khan, Raees, Sultan, Eid
वर्ष 2016 पर शाहरुख खान की 'रईस' को रिलीज करने की प्लानिंग चल रही थी, लेकिन इसी बीच सलमान खान को लेकर 'सुल्तान' बनाने जा रहे यश राज फिल्म्स ने घोषित किया कि ईद 2016 पर उनकी फिल्म रिलीज होगी। 
दो खानों की फिल्मों की टक्कर ईद पर होना संभव नहीं है। कुछ वर्ष पहले तक ऐसा हो जाता था। हुआ भी है। 2006 की दिवाली पर सलमान और शाहरुख आमने-सामने थे। सलमान की 'जानेमन' शाहरुख की 'डॉन' के आगे पिट गई थी। अब ऐसा होना संभव नहीं है। मल्टीप्लेक्स वाले नहीं चाहते कि दो बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन एक ही दिन हो। लिहाजा माना जा रहा है कि शाहरुख को पीछे हटना होगा। 
हैरत की बात तो यह है कि सुल्तान का निर्माण यश राज फिल्म्स कर रहा है जिसे शाहरुख खान अपना घरेलू बैनर मानते हैं। इसी बैनर ने ही शाहरुख के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। अब नई रिलीज डेट ढूंढना होगी। फिलहाल तो शाहरुख की 2016 की ईद सलमान ने बिगाड़ दी है।