गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. shahid kapoor wax statue in madame tusaauds museum
Written By

मैडम तुसाद म्यूजियम में अब शाहिद कपूर का वैक्स स्टैचू

मैडम तुसाद म्यूजियम में अब शाहिद कपूर का वैक्स स्टैचू - shahid kapoor wax statue in madame tusaauds museum
शाहिद कपूर इन दिनों काफी व्यस्त हैं। कभी फिल्मों में, तो कभी अपनी वाइफ मीरा राजपूत के साथ। मीरा और शाहिद जल्द ही दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। अब शाहिद एक और काम में व्यस्त हो गए हैं। जल्द ही शाहिद कपूर का भी मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में बनने वाला है।
 
अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण ने भी बताया था कि उनका मोम का पुतला दिल्ली और लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगने वाला है और यही खुशखबरी शाहिद कपूर ने भी दी। शाहिद कपूर का यह वैक्स स्टैचू काफी मजेदार स्टाइल में बनने वाला है, हालांकि यह नहीं पता है कि स्टैचू दिल्ली में बनेगा या लंदन में?
 
शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि नजर रखो.. जल्द आ रहा है। इसमें शाहिद कपूर अपनी आंखों की साइज और कलर सिलेक्ट कर रहे हैं।
 
 
फिलहाल शाहिद कपूर फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर और यामी गौतम भी हैं। फिल्म 21 सितंबर 2018 को रिलीज होगी। इसके अलावा वे 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक में भी नजर आएंगे। 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी की बायोपिक सीरीज 'करणजीत कौर : द अनटोल्ड ऑफ सनी लियोनी' हुई लीक