गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर
Last Updated : बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (17:14 IST)

सना खान और उनका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार

सना खान और उनका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार -
मुंबई पुलिस ने 29 अक्टूबर को सना खान और उनके बॉयफ्रेंड इस्माइल खान को गिरफ्तार कर लिया है। सना और इस्माइल पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि ये दोनों उसे लगातार धमका और परेशान कर रहे थे। पिछले दिनों सना के बॉयफ्रेंड ने मुंबई के एक जिम में अभिनेता और निर्देशक साहिल खान पर हमला भी किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी। सना खान को लोग 'बिग बॉस' की वजह से जानते हैं। उन्होंने सीजन 6 में हिस्सा लिया था। इस वजह से सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'जय हो' में अभिनय करने का अवसर दिया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सना खान विवादों में पड़ी थीं।