शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Sultan, Tiger, Shera
Written By

सलमान ने 'सुल्तान' से जोड़ा 'टाइगर' को

सलमान ने 'सुल्तान' से जोड़ा 'टाइगर' को - Salman Khan, Sultan, Tiger, Shera
नए चेहरों को मौका देना सलमान खान को पसंद है और इ‍न दिनों वे कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। सुनील शेट्टी की बेटी और आदित्य पंचोली के बेटे को लिए तो उन्होंने फिल्म ही बना दी थी। अब बारी 'टाइगर' की‍ है। ये जैकी के बेटे नहीं है बल्कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का बेटा है। 
शेरा का सलमान की लाइफ में महत्वपूर्ण रोल है। साए की तरह शेरा सलमान के साथ नजर आते हैं और उनके इर्दगिर्द आने वाले खतरों का वे सामना करते हैं। सलमान को जब 'बॉडीगार्ड' फिल्म मिली तो उन्होंने शेरा को ध्यान में रख कर ही अपनी भूमिका निभाई। 
 
शेरा के बेटे टाइगर से सलमान प्रभावित हैं और उसे फिल्म इंडस्ट्री से जोड़ रहे हैं। सलमान ने टाइगर को 'सुल्तान' में सहायक निर्देशक बना दिया है। इससे टाइगर को फिल्म बनाने के तौर-तरीकों का ज्ञान हो जाएगा। आगे चलकर टाइगर को हीरो या निर्देशक के रूप में सलमान पेश कर सकते हैं।