बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Still from Tiger Zinda Hai
Written By

टाइगर जिंदा है में सलमान खान का लुक

टाइगर जिंदा है में सलमान खान का लुक - Salman Khan, Still from Tiger Zinda Hai
टाइगर जिंदा है के सेट से लगातार फिल्म के बारे में खबरें और फोटो आते रहते हैं। फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म का एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया है। कार मिरर में सलमान नजर आ रहे हैं। कैप्शन दिया है- 'फॉर योअर आइज़ ओनली'। निश्चित रूप से सलमान का 'इंटेंस लुक' उनके फैंस को पसंद आएगा। 
 
फिल्म की शूटिंग अबू धाबी में चल रही है। फिल्म का यह आखिरी शेड्यूल है और कुछ ही दिन बचे हैं। यहां फिल्म का हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस फिल्माया जा रहा है। 
 
टाइगर जिंदा है फिल्म एक था टाइगर का सीक्वल है जो कि 2012 में प्रदर्शित हुई थी। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। ट्यूबलाइट की असफलता के बाद सलमान को पूरी उम्मीद है कि 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। यह इस वर्ष 22 दिसम्बर 2017 को प्रदर्शित होगी। 
 
ये भी पढ़ें
5 कारण जो बना सकते हैं बादशाहो को सुपरहिट