गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. salman khan races a horse comes first video viral
Written By

सलमान खान ने लगाई घोड़े से रेस, जानिए फिर क्या हुआ

सलमान खान ने लगाई घोड़े से रेस, जानिए फिर क्या हुआ - salman khan races a horse comes first video viral
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म 'भारत' की सक्सेस के बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीते दिनों उन्होंने अपना फिटनेस वीडियो शेयर किया था। इसके बाद वह बैक फ्लिप करके पूल में डाइव लगाते नजर आए थें। अब सलमान खान घोड़े संग रेस लगाते दिख रहे हैं।


हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह एक घोड़े के साथ रेस लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सलमान ने इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं। 
 
इस वीडियो में सलमान अपने करीबी दोस्त जाहिर इकबाल के साथ दौड़ लगाते नजर हैं। वीडियो की सबसे खास बात यह है कि जहिर इकबाल घोड़े पर सवार हैं और सलमान जमीन पर बिना घोड़े के दौड़ लगा रहे हैं और अंत में वह यह दौड़ जीत भी जाते हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में सलमान खान ने अपने करीबी दोस्त जाहिर इकबाल को टैग करते हुए लिखा कि अवर पॉवर हॉर्स... जहिर इकबाल के साथ मस्ती भरी दौड़। 
 
सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं वो आए दिन अपने दबंग स्टाइल वाले वीडियो शेयर कर रहे हैं। सलमान की वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। 
 
ये भी पढ़ें
शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को लेकर सोशल मीडिया पर नकुल मेहता से भिड़ीं सिंगर सोना महापात्रा