मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, No Entry, No Entry Mein Entry, Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Anees Bazmee
Written By

नो एंट्री का सीक्वल... सलमान खान ने लिया फैसला

नो एंट्री का सीक्वल... सलमान खान ने लिया फैसला - Salman Khan, No Entry, No Entry Mein Entry, Arjun Kapoor, Anil Kapoor, Anees Bazmee
नो एंट्री 2005 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल रही थी। इस फिल्म का सीक्वल पिछले सात-आठ वर्षों से प्लान किया जा रहा है। नाम भी तय हो गया- 'नो एंट्री में एंट्री', लेकिन इससे बात आगे नहीं बढ़ पाई। 
 
फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने सलमान खान को कई बार स्क्रिप्ट दिखाई। सलमान ने कई बार फेरबदल करवाए। अनीस ने हर बार सलमान के सुझावों को माना। बदलाव के साथ स्क्रिप्ट दिखाई, लेकिन सलमान को कोई भी पसंद नहीं आई। 
 
निर्माता बोनी कपूर तो इंतजार करते रहे कि सलमान हां कहें और फिल्म को शुरू करें, लेकिन सलमान ने किसी भी स्क्रिप्ट को पसंद नहीं किया। अनीस थक गए और उन्होंने सलमान के पास जाना ही बंद कर दिया है। 
 
सूत्रों के अनुसार अनीस ने पिछले दिनों आखिरी बार सलमान से इस बारे में बात की और बताया जा रहा है कि सलमान ने उन्हें स्पष्ट कर दिया है कि वे नो एंट्री का सीक्वल नहीं करेंगे। 
 
वैसे भी सलमान इस समय बेहद व्यस्त हैं। 'रेस 3' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उसके बाद वे दबंग 3 करेंगे। अतुल अग्निहोत्री की 'भारत' करेंगे। नो एंट्री में एंट्री लेने का समय ही उनके पास कहां है? 
 
बहरहाल, अनीस बज्मी सीक्वल बनाना चाहते हैं, भले ही सलमान खान इसमें अभिनय नहीं करे। अनिल कपूर तो तय हैं और अब अर्जुन कपूर को फिल्म में लिया जा रहा है। यानी कि सारे घर वाले ही साथ में हो गए हैं। 
 
अर्जुन और अनिल इसके पहले 'मुबारकां' नामक फिल्म कर चुके हैं और इसे अनीस बज्मी ने ही बनाया था। ट्यूनिंग अच्छी हो गई है और अब अनिल-अर्जुन के साथ अनीस 'नो एंट्री में एंट्री' बनाने वाले हैं। 
 
कहा जा रहा है कि फिल्म में दस हीरोइन होंगी। अब ये कौन होगी, इस बारे में आने वाले दिनों में पता चलेगा। एक बात तो तय हो गई है कि नो एंट्री का सीक्वल जरूर बनेगा।