गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan Natasha Stankovic Bigg Boss8
Written By

अब इस मॉडल का करियर संवारेंगे सलमान खान

अब इस मॉडल का करियर संवारेंगे सलमान खान - Salman Khan Natasha Stankovic Bigg Boss8
सलमान खान नई बालाओं के करियर को संवारने में खासी दिलचस्पी लेते हैं। सोनाक्षी सिन्हा, ज़रीन खान, कैटरीना कैफ, स्नेहा उल्लाल, एली अवराम इसके उदाहरण हैं। अब एक सर्बियन मॉडल पर सलमान ने हाथ रख दिया है। बिग बॉस 8 में ये नजर भी आ चुकी हैं। नाम है नताशा स्टानकोविक। 
 
नताशा जब शो से बाहर हुईं तो सलमान से उन्होंने बॉलीवुड में पैर जमाने के टिप्स दिए। सल्लू ने बताया कि सबसे पहले हिंदी सुधारनी होगी। उस शख्स का नाम-पता भी दिया ‍जो इस काम में नताशा की मदद कर सकता है। अपने करियर को लेकर नताशा गंभीर हैं। 'सत्याग्रह' और 'एक्शन जैक्सन' में चंद मिनटों के लिए नजर भी आई हैं, लेकिन अब बॉलीवुड में हीरोइन के रूप में करियर बनाना चाहती हैं। 
सलमान ने नताशा को तो एक फिल्म भी दिला दी है। नाम है '7 ऑवर्स टू गो'। इसे सौरभ वर्मा बना रहे हैं और कहा जा रहा है कि सलमान की सिफारिश से नताशा को यह फिल्म मिली है। 
 
सलमान ने अपना काम कर दिया है। बात अब नताशा की प्रतिभा पर निर्भर है। देखना ये है कि वे कितनी दूर तक जाती हैं।