शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman khan, Lulia vantur, Romanian, Wedding, Bride
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 मई 2015 (18:05 IST)

सलमान खान अब करेंगे शादी, लूलिया होंगी दुल्हन

सलमान खान अब करेंगे शादी, लूलिया होंगी दुल्हन - Salman khan, Lulia vantur, Romanian, Wedding, Bride
बॉलीवुड के स्टार सलमान खान की शादी को लेकर एक नहीं अनेक बार चर्चाएं हो चुकी हैं। सलमान खान के सोमी अली, ऐशवर्या राय, संगीता बिजलानी के साथ शादी के चर्चे खूब प्रचलित हुए थे। लेकिन हर बार ये चर्चाएं झूठी साबित हुईं।
एक बार फिर से सलमान खान की शादी को लेकर खबरें सुनने में आ रही हैं। खबरों के मुताबिक सलमान खान अपनी करीबी दोस्त लूलिया से शादी कर सकते हैं। यह शादी गुपचुप तरीके से होने की संभावना है।

 
वैसे खुद सलीम खान भी यह मान चुके है कि सलमान अपनी जीवन साथी मे अपनी मां की रुपरेखा देखना चाहता है जो कि अभी तक किसी भी गर्लफैंड में नहीं दिखी।
 
सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर रोमानिया की रहने वाली हैं, वे मॉडल होने के साथ-साथ टीवी होस्ट भी हैं।