गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Kabir Khan, Bajrangi Bhaijaan
Written By

कबीर को मिला सलमान से अनोखा गिफ्ट

कबीर को मिला सलमान से अनोखा गिफ्ट - Salman Khan, Kabir Khan, Bajrangi Bhaijaan
कबीर खान कहते हैं कि उन्हें सबसे अच्छा गिफ्ट सलमान से मिला है जिन्होंने उन्हें उनकी प्रसिद्ध ब्लैक एंड व्हाइट मैन एंड वूमन पेंटिंग गिफ्ट में दी है। सलमान की यह पैंटिंग एक जोड़े को प्रेम में डूबा हुआ दिखाती है। इसका टाइटल बजरंगी भाईजान है। पेंटिंग में औरत ने लाल बिंदी लगा रखी है। 
कबीर ने ट्विटर पर लिखा,"अभी मेरे निर्माता, अभिनेता और दोस्त से सबसे अच्छा गिफ्ट मिला है।" सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर थे जिसमें करीना कपूर खान और नवाजद्दीन सिद्धीकी की  मुख्य भूमिकाएं थीं। फिल्म के सह निर्माता सलमान और रॉकलाइन वेंकाटेश थे। सलमान और कबीर ने इससे पहले एक था टाइगर में साथ काम किया है। सलमान ने बजरंगी भाईजान की रिलीज के एक महीने पहले  यह पेंटिंग ट्विटर पर पोस्ट की थी।