सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Dabangg3, Race3, Shah Rukh Khan
Written By

2018 में सलमान खान का एक और धमाका... शाहरुख के लिए हो सकती है मुसीबत

2018 में सलमान खान का एक और धमाका... शाहरुख के लिए हो सकती है मुसीबत - Salman Khan, Dabangg3, Race3, Shah Rukh Khan
ईद पर सलमान खान की फिल्म शुरू होने की परंपरा को काफी समय हो गया है और सलमान इसे जारी रखना चाहते हैं। ईद 2018 पर सलमान की 'रेस 3' रिलीज होगी, जिस पर काम शुरू हो गया है। ईद 2019 पर 'भारत' प्रदर्शित होगी जिसे अतुल अग्निहोत्री बनाएंगे। 
 
इन दोनों ईदों के बीच सलमान खान अपनी एक और मूवी रिलीज करना चाहते हैं। 'रेस 3' पर काम खत्म करते ही सलमान 'दबंग 3' पर काम शुरू कर देंगे। सलमान चाहते हैं कि 'दबंग 3' 2018 में ही रिलीज हो। 
 
सलमान अपनी फिल्म त्योहार पर ही रिलीज करना पसंद करते हैं। उनकी निगाह दिवाली और क्रिसमस पर है। दिवाली पर आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' रिलीज होने वाली है जबकि क्रिसमस पर आनंद एल. राय की अनाम फिल्म जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा क्रिसमस पर रोहित शेट्टी 'टेम्पर' लेकर भी आ सकते हैं। 
 
सूत्रों का कहना है कि सलमान की निगाह क्रिसमस पर है। दिवाली पर उनकी कुछ फिल्में प्रदर्शित हुई हैं, लेकिन परिणाम अपेक्षा से नीचे रहा है। लिहाजा वे क्रिसमस पर 'दबंग 3' रिलीज कर शाहरुख के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। 
ये भी पढ़ें
बॉक्स ऑफिस पर तुम्हारी सुलु और गोलमाल अगेन