शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Harshali Malhotra
Written By

5000 लड़कियों में से चुनी गई बजरंगी भाईजान की मुन्नी

5000 लड़कियों में से चुनी गई बजरंगी भाईजान की मुन्नी - Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Harshali Malhotra
बजरंगी भाईजान का टीज़र जब से जारी हुआ है तब से क्यूट लिटिल गर्ल चर्चा का विषय है। इस फिल्म में न केवल इस लड़की का महत्वपूर्ण रोल है बल्कि फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि फिल्म में मुन्नी के किरदार से दर्शकों को प्यार हो जाएगा। 
फिल्म के निर्देशक कबीर खान जानते थे कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए कबीर और उनकी टीम ने पांच हजार लड़कियों के ऑडिशन लिए और यह काम थका देना वाला था। आखिरकार हर्षाली मल्होत्रा पर तलाश खत्म हुई। कबीर को वह चार्मिंग और क्यूट लगी। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि बॉलीवुड में हर्षाली बहुत आग तक जाएगी। 
 
एसकेएफ और रॉकलाइन वेंकटेश द्वारा निर्मित बजरंगी भाईजान 17 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में सलमान, करीना कपूर खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।