गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Bahubali, Vijayendra Prasad
Written By

सलमान के हाथ लगी 'बजरंगी...' से भी उम्दा कहानी

सलमान के हाथ लगी 'बजरंगी...' से भी उम्दा कहानी - Salman Khan, Bajrangi Bhaijaan, Bahubali, Vijayendra Prasad
आमतौर पर फिल्म की कहानी किसने लिखी है ये जानने में आम आदमी ज्यादा रूचि नहीं लेता, लेकिन विजयेन्द्र प्रसाद के नाम से ज्यादातर लोग परिचित हैं। काम ही उन्होंने ऐसा किया है। बाहुबली और बजरंगी भाईजान की कहानी उनकी कलम से ही निकली है और सीधे लोगों के दिल को छू गई।

दोनों फिल्म ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बॉलीवुड के सभी हीरो अब विजयेन्द्र प्रसाद की लिखी कहानियों पर फिल्म करने के लिए बेताब हैं। वरुण धवन, रितेश देशमुख से लेकर तो सलमान खान तक।

 
खबर है कि सलमान खान ने पिछले दिनों चेन्नई में रहने वाले विजयेन्द्र प्रसाद को मुंबई बुलाया। विजयेन्द्र ने सलमान को एक कहानी सुनाई जिसे सुन सलमान उछल पड़े। उनका मानना है कि इस कहानी पर बनाई गई फिल्म सफलता की दौड़ में 'बजरंगी भाईजान' से भी आगे जा सकती है। सलमान अब एक अच्छे निर्देशक की तलाश में हैं जो इस कहानी पर सलमान को लेकर फिल्म बना सकें। 
विजयेन्द्र के पास लगभग चालीस स्क्रिप्ट तैयार है और वे बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं, निर्माताओं और निर्देशकों को भी कहानियां सुनाना चाहते हैं।