शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Bajrangi Bhaijaaan, Shahrukh Khan, Kabir Khan
Written By

शाहरुख के पास कैसे पहुंचा 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक?

शाहरुख के पास कैसे पहुंचा 'बजरंगी भाईजान' का फर्स्ट लुक? - Salman Khan, Bajrangi Bhaijaaan, Shahrukh Khan, Kabir Khan
शाहरुख खान के सलमान खान की आगामी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के फर्स्ट लुक जारी करने से जहां फिल्म इंडस्ट्री को सुखद आश्चर्य हुआ वही इस बात की जिज्ञासा भी पैदा हुई कि शाहरुख के पास फर्स्ट लुक कैसे पहुंचा? बजाय सलमान के शाहरुख ने फर्स्ट लुक क्यों जारी किया? क्या यह प्रचार का एक हिस्सा था? क्या यह सलमान-शाहरुख की दोस्ती की शुरुआत है?
कुछ प्रश्नों के जवाब आने वाले दिनों में मिलेंगे। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने यह बताने से इंकार कर दिया कि शाहरुख के पास फर्स्ट लुक कैसे पहुंचा। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि यह कबीर खान का ही आइडिया था। पहले उन्होंने सलमान से इस बात की सहमति ली। सलमान ने कोई आपत्ति नहीं ली, तब बात को शाहरुख तक पहुंचाया गया और वे फौरन राजी हो गए। 
कहा जा रहा है कि अर्पिता की शादी के दौरान शाहरुख और सलमान काफी नजदीक आ गए। हाल ही में जब सलमान पर फैसला आने वाला था तब भी पल-पल की खबर शाहरुख ने सलमान के परिवार से ली थी। यही कारण है कि सलमान ने अपनी फिल्म का फर्स्ट लुक शाहरुख को जारी करने दिया।