मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Riya Sen, Shivsena
Written By

रिया सेन से शिवसेना नाराज

रिया सेन से शिवसेना नाराज - Riya Sen, Shivsena
फिल्म अभिनेत्री और सांसद मुनमुन सेन की बेटी रिया सेन पर शिवसेना भड़क गई। रिया सेन के मुंबई स्थित घर पर 12 अप्रैल को एसी ब्लास्ट होने के कारण आग लग गई। दमकल कर्मियों को वहां पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया तब तक घर पूरा जल गया। इससे रिया का नाराज होना स्वाभाविक था। उन्होंने ट्वीट किया- हमारे घर में आग लग गई। दो फ्लैट जल गए दमकल वाहन को आने में एक घंटा लगा। उन्होंने शहर पर शर्मिंदगी की बात कही, इससे शिवसेना नाराज हो गई। 
 
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में लिखा गया कि मुंबई अनेक पृष्ठभूमि पर आए लोगों को रोजगार देता है इसलिए सभी मुंबई की इज्जत करते हैं। कई बार झुग्गियां भी जल जाती हैं तब भी कोई शहर पर शर्म की बात नहीं करता। कोलकाता की आग का उदाहरण देते हुए लिखा गया कि तब किसी ने उस शहर पर शर्मिंदगी की बात नहीं की। 
 
शिवसेना के मुताबिक रिया सेन का घर जलने पर उन्हें भी दु:ख है और दमकलकर्मियों का समय पर ना पहुंचना भी जांच का विषय है, लेकिन रिया को ऐसी टिप्पणी नहीं करनी थी।