बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rashid Khan, Parneeti Chopra, Twitter, Sumo wrestler,
Written By

'सूमो रेसलर परिणीति चोपड़ा से मुझे बचाओ...'

'सूमो रेसलर परिणीति चोपड़ा से मुझे बचाओ...' - Rashid Khan, Parneeti Chopra, Twitter, Sumo wrestler,
विवादित बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) ने ट्वीटर पर एक बार फिर हंगामा करने वाला ट्‍वीट कर दिया। कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का एक फोटो डाला है और ट्वीट किया है- 'गुड मॉर्निंग, भगवान मुझे इस सूमो रेसलर से बचाओ। इसका एक धोबी पछाड़ और आदमी खत्म।' 
  
यह पहला मामला नहीं है जब कमाल खान ने ऐसी विवादित पोस्ट ट्वीट की है बल्कि सुर्खियां पाने के लिए कमाल आए दिन बॉलीवुड एक्ट्रेसस पर विवादित ट्‍वीट करते रहते हैं। कुछ समय पहले कमाल ने सोनाक्षी के मोटापे को लेकर कमेंट किया था साथ ही कमाल ने ट्वीट किया था कि यह बहुत ही निराशाजनक बात है कि हॉलीवुड अभिनेत्री किम कर्दाशियां जैसा बट्स किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री के पास नहीं है। 
 
उसके बाद केआरके ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सोनाक्षी सिन्हा और परिणिती चोपड़ा के बारे में एक ट्वीट किया। केआरके के ट्वीट को देखकर सोनाक्षी सिन्हा भड़क भी गई थीं। सोनाक्षी ने केआरके को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हुए लिखा था- कमाल आर खान महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें उल्टा लटका दिया जाना चाहिए और चार थप्पड़ जड़ना चाहिए। अब यह देखने वाली बात होगी कि कमाल को परिणीति चोपड़ा क्या जवाब देती हैं।