शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Rohit Shetty, My Name Is Lakhan
Written By

रणवीर सिंह को लेकर रोहित बनाएंगे 'माई नेम इज़ लखन'

रणवीर सिंह को लेकर रोहित बनाएंगे 'माई नेम इज़ लखन' - Ranveer Singh, Rohit Shetty, My Name Is Lakhan
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने एक विज्ञापन फिल्म में साथ काम किया है। उसके पहले से दोनों के साथ फिल्म करने की खबरें लगातार आती रही हैं। पहले रोहित 'राम लखन' का रीमेक बनाने वाले थे, जिसमें लखन की भूमिका रणवीर सिंह निभाने वाले थे, लेकिन यह फिल्म अटक गई है। खबर है कि रोहित ने एक फिल्म के लिए रणवीर को साइन किया है। 

 
टेम्पर का होगी रीमेक
'माय नेम इज़ लखन' 'टेम्पर' नामक दक्षिण भारतीय फिल्म का हिंदी रीमेक होगी। इसे पुरी जगन्नाथ ने निर्देशित किया था जिसमें एनटी रामा राव जूनियर और काजल अग्रवाल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। यह दया नामक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर  की कहानी है जो प्यार होने के बाद सही राह पर चलने की कोशिश करता है। 
 
कब शुरू होगी माय नेम इज़ लखन?
फिलहाल रणवीर सिंह 'पद्मावती' में व्यस्त हैं जिसे संजय लीला भंसाली बना रहे हैं। भंसाली अपनी फिल्म को पूरा करने में लंबा समय लेते हैं। दूसरी ओर रोहित शेट्टी 'गोलमाल रिटर्न्स' बना रहे हैं जो इस वर्ष के अंत तक प्रदर्शित होगी। जैसे ही रणवीर और रोहित अपनी-अपनी फिल्मों को पूरा करेंगे वे 'माय नेम इज़ लखन' की शूटिंग आरंभ करेंगे। 
 
ये भी पढ़ें
जानिए जगजीत सिंह के बारे में रोचक बातें