शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Deepika Padukone, Bajirao Mastani, Sanjay Leela Bhansali
Written By

रणवीर से ब्रेकअप को लेकर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण?

रणवीर से ब्रेकअप को लेकर क्या बोलीं दीपिका पादुकोण? - Ranveer Singh, Deepika Padukone, Bajirao Mastani, Sanjay Leela Bhansali
पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा सुनने को मिल रही है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह में ब्रेकअप हो गया है। आखिरकार 30 वर्षीय दीपिका ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मैं इस तरह की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझती। मैंने पहले भी ऐसा कभी नहीं किया और न ही करने का इरादा है। रणवीर हमेशा मेरी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और रहेंगे। यह समीकरण कभी नहीं बदलेगा। 
'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' साथ कर चुके दीपिका और रणवीर ने कभी भी अपने रिश्ते की बात को सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकारा, लेकिन उनकी नजदीकियां सब कुछ बयां कर देती है। 
 
खबर है कि रणवीर और दीपिका की जोड़ी संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में फिर साथ दिखाई देगी। 
ये भी पढ़ें
महिला पत्रकारों के साथ सलमान खान की बदतमीजी