गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Deepika Padukone
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 सितम्बर 2014 (14:38 IST)

मेरी जिंदगी में रणवीर महत्वपूर्ण इंसान : दीपिका पादुकोण

मेरी जिंदगी में रणवीर महत्वपूर्ण इंसान : दीपिका पादुकोण - Ranveer Singh, Deepika Padukone
इस समय बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्री कहलाने वाली खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अपने अफेयर्स या रिलेशनशिप के बारे में हमेशा चुप रहती हैं। कुछ समय पहले अभिनेता रणबीर कपूर से उनके अफेयर की खबरें चर्चा का विषय बनी थीं। संजय लीला भंसाली की 'राम-लीला' के बाद रणवीर सिंह का नाम दीपिका के साथ जोड़ा जा रहा है। 

 
हाल ही में एक इंटरव्‍यू के दौरान दीपिका ने बताया कि वे रणबीर को अपने लिए बेहद उपयुक्‍त व्‍यक्‍ति समझती हैं। इस इंटरव्‍यू के दौरान दीपिका ने अपने करियर, परिवार, प्‍यार और रणवीर के बारे में बातें साझा की।
 
अपनी जिंदगी में रणवीर का महत्‍व बता‍ते हुए दीपिका ने कहा, ''मेरी जिंदगी में रणवीर एक बेहद महत्‍वपूर्ण व्‍यक्‍ति हैं। अब तक जितने भी लोगों से मेरी मुलाकात हुई है, उनमें सभी में से मेरे लिए वे सबसे सहज हैं। वे शांत और गंभीर किस्‍म के व्‍यक्‍ति हैं। वे ऊर्जा से भरे हुए हैं। दरअसल लोग केवल उनकी पर्सनेलिटी को देखते हैं, लेकिन भीतर से वे बेहद भावुक हैं। किसी पुरुष में ऐसे गुण मुश्‍किल से दिखाई देते हैं।''
 
बहरहाल दीपिका की बातों से जाहिर है कि उनके रणवीर के बीच इश्‍क फिलहाल परवान चढ़ रहा है। दीपिका ने यह भी बताया कि वे शादी करके सेटल होना चाहती हैं लेकिन इसके बाद भी काम करते रहना चाहेंगी।