शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ranveer singh buys lamborghini urus pearl capsule edition
Written By
Last Modified: सोमवार, 24 मई 2021 (17:24 IST)

रणवीर सिंह के कलेक्शन में शामिल हुई एक और लग्जरी कार, जानिए कितनी है कीमत

रणवीर सिंह के कलेक्शन में शामिल हुई एक और लग्जरी कार, जानिए कितनी है कीमत - ranveer singh buys lamborghini urus pearl capsule edition
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह महंगी कारों से शौकिन हैं। उनके कार कलेक्शन में कई लक्जरी कारें शामिल हैं। उनको लग्जरी कारों के मामलों में बॉलीवुड के टॉप-10 सेलेब्स में गिना जाता है। वहीं अब उनके कलेक्शन में एक और महंगी कार शामिल हो गई है। 

 
रणवीर सिंह ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई लेम्बोर्गिनी की स्पोर्ट कार उरुस के पर्ल कैप्सूल एडिशन को खरीदा है। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस सुपर एसयूवी की कीमत 3.43 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 
 
इस कार को लैम्बोर्गिनी मुंबई द्वारा रणवीर के घर पर डिलीवर किया गया है। कंपनी ने इस कार में V8 ट्वीन टर्बो चार्ज इंजन का प्रयोग किया है जो कि 650 hp की दमदार पावर जेनरेट करता है। इस कार की टॉप टॉप स्पीड 305 किलोमीटर प्रतिघंटा है। 
 
रणवीर सिंह के पास पहले से एक रेड कलर की Lamborghini Urus कार है। इसे उन्होंने 2019 में खरीदा था। यह कार सबसे तेज एसयूवी है जिसमें एज डिज़ाइन है। उरुस पहले चार-दरवाजे वाली लेम्बोर्गिनी है। 
 
रणवीर सिंह के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास ब्‍लैक कलर की टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो कार भी है। इसके अलावा 1 करोड़ रुपए कीमत की जगुआर एक्‍सजेएल कार के भी मालिक हैं। उनके पास बॉन्ड की कार Aston Martin Rapide भी है। 
 
रणवीर के पास मर्सिडीज-बेंज जीएल-क्लास एसयूवी और मर्सिडीज बेंज ई-क्लास सेडान भी है। रणवीर सिंह के कार कल्केशन में एक रेंज रोवर वोग भी शामिल है। 
 
रणवीर ‍सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह सर्कस और जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
ये भी पढ़ें
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Shilpa Shetty और Paresh Rawal की Hungama 2