गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh, Befikre, Aditya Chopra
Written By

रणवीर सिंह को मिला बड़ा मौका... 'बेफिक्रे' के होंगे हीरो

रणवीर सिंह को मिला बड़ा मौका... 'बेफिक्रे' के होंगे हीरो - Ranveer Singh, Befikre, Aditya Chopra
रणवीर सिंह को बहुत बड़ा मौका मिला है। वे आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'बेफिक्रे' में लीड रोल निभाएंगे। यश राज  फिल्म्स की ओर से जारी एक वीडियो में रणवीर सिंह इस बात की पुष्टि करते नजर आए।

वे यश राज फिल्म्स में आदित्य चोपड़ा के ऑफिस के बाहर चहलकदमी करते हुए इस बात की जानकारी देते हैं। गौरतलब है कि यश राज फिल्म्स ने ही रणवीर को पहला अवसर दिया था। फिल्म के अन्य हीरो-हीरोइन के बारे में भी लगता है इसी तरह से घोषणा की जाएगी।