गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ranveer singh and alia bhatt gully boy ranbir kapoor
Written By

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म गली बॉय, इस वजह से किया मना

रणबीर कपूर को भी ऑफर हुई थी फिल्म गली बॉय, इस वजह से किया मना - ranveer singh and alia bhatt gully boy ranbir kapoor
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली बॉय का ट्रेलर 9 जनवरी को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर दर्शकों को फाफी पसंद आ रहा है। फिल्म में रणवीर का लुक उनकी पिछली फिल्मों से बिल्कुल हट कर है। रणवीर फिल्म में एक स्ट्रीट बॉय रैपर के किरदार में नजर आने वाले हैं। 
 
इस फिल्म के लिए जोया अख्तर रणबीर सिंह को भी कास्ट करने वाली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया अख्तर ने 2 साल पहले फिल्म की कास्ट फाइनल करने के दौरान रणबीर कपूर को फिल्म ऑफर की थी। मगर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। क्योंकि जोया रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए कंफर्म कर चुकी थीं और रणबीर कपूर को सपोर्टिंग रोल ऑफर हुआ था।
 
इससे पहले जोया अख्तर ने रणबीर कपूर और करीना कपूर को फिल्म 'दिल धड़कने दो' में भी लीड रोल ऑफर किया था। बाद में यह रोल रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने निभाया था।
 
फिल्म 'गली बॉय' स्ट्रीट रैपर विवियन फर्नांडिज और नावेद शेख पर आधारित है। इस फिल्म के अपने कैरेक्टर के लिए रणवीर सिंह ने देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की यह फिल्म वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें
केदारनाथ की सफलता के बाद चमकी सुशांत सिंह राजपूत की किस्मत, मिले 12 फिल्मों के ऑफर