बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranveer Singh
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 29 नवंबर 2015 (17:29 IST)

तीन सप्ताह तक एक रूम में बंद रहे रणवीर सिंह

तीन सप्ताह तक एक रूम में बंद रहे रणवीर सिंह - Ranveer Singh
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' की शूटिंग शुरू करने से पहले खुद को तीन हफ्ता तक एक रूम में बंद कर लिया था।


रणवीर की फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' प्रदर्शित होने वाली है। रणवीर ने कहा कि मैंने शूट स्टार्ट होने से पहले खुद को 3 हफ्ते के लिए एक रूम में बंद कर लिया। आइसोलेशन में चला गया। फोन नहीं यूज किया। अपने दोस्तों, फैमिली से मिलना-जुलना बंद कर दिया। मुझे पता था ये बहुत ही इंटेंसिव कैरेक्टर रहेगा। मुझे बहुत ही अलग दिखना और एक्ट करना है। रणवीर से दूर होकर बाजीराव की तरफ कदम बढ़ाने थे।

रणवीर ने कहा कि फिल्म के लिए मुझे गंजा होना पड़ा। यह मेरे लिए बिलकुल मुश्किल नहीं था। मैं रोल के लिए कुछ भी कर सकता हूं। मुझे नरेशन के वक्त ही मालूम चल गया था कि मुझे गंजा होना पड़ेगा। मैंने तभी ठान लिया था कि मैं प्रोस्थेटिक्स यूज नहीं करूंगा। मुझे कैरेक्टर को रियल टच देना था, ज्यादा से ज्यादा बाजीराव की तरह दिखना था इसलिए ऐसा करने में मुझे कोई भी हिचकिचाहट नहीं हुई।

दीपिका को मेरा लुक बेहद पसंद आया। दीपिका पादुकोण बहुत ही खूबसूरत हैं, जब किसी भी लुक में सामने आती हैं तो 5 मिनट तक तो उनसे नजर ही नहीं हटती। मस्तानी के रूप में भी वे बेहद ब्यूटीफुल लगीं। उनके लुक्स पर डिजाइनर अंजू मोदी ने काफी काम किया है। हेयर मैकअप के लिए इंटरनेशनल टीम आई।

उल्लेखनीय है कि 'बाजीराव-मस्तानी' में रणवीर सिंह ने मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी। (वार्ता)