शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Bombay Velvet, Anushka Sharma
Written By

पब्लिसिटी के लिए फैलाई गई रणबीर-कैटरीना की शादी की खबर

पब्लिसिटी के लिए फैलाई गई रणबीर-कैटरीना की शादी की खबर - Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Bombay Velvet, Anushka Sharma
फिल्म चलाने के लिए निर्माता हर हथकंडे अपनाने से हिचकते नहीं है। कोई विवाद पैदा करता है तो कोई हीरो-हीरोइन के रोमांस की अफवाह फैलाता है। हाल ही में रिलीज हुई 'बॉम्बे वेलवेट' के मेकर्स द्वारा ऐसा ही कारनामा किए जाने की खबरें आ रही हैं। 
 
बॉलीवुड के खबरचियों के मुताबिक रिलीज के पहले 'बॉम्बे वेलवेट' दर्शकों में गरमाहट पैदा नहीं कर पा रही थी। इसके लिए नई रणनीति पर काम किया गया। चूंकि फिल्म के हीरो रणबीर कपूर का कैटरीना और हीरोइन अनुष्का शर्मा का विराट कोहली से रोमांस चल रहा है लिहाजा रणबीर-कैटरीना की शादी के बारे में खबरें फैलाई गई। 
रणबीर-कैटरीना मई में शादी करने वाले हैं। उनके माता-पिता मिल चुके हैं। सगाई करने वाले हैं। इस तरह की खबरों के जरिये रणबीर को चर्चा में रखने की कोशिश की गई ताकि 'बॉम्बे वेलवेट' को लाभ मिले। अफसोस, ये रणनीति असफल रही और बॉक्स ऑफिस पर 'बॉम्बे वेलवेट' औंधे मुंह गिरी। 
 
जहां एक ओर रणबीर ने कहा कि वे शादी करने वाले हैं तो दूसरी ओर कैटरीना कैफ ने वक्तव्य जारी कर दिया कि इस तरह की बातों पर विश्वास न किया जाए। इससे कन्फ्यूजन पैदा हो गया। बताया जाता है कि कैटरीना को प्रचार का यह तरीका बिलकुल भी पसंद नहीं आया। 
 
लोग भी समझदार हो गए हैं। इस तरह के झांस में नहीं आते। अब ये हथकंडे पुराने हो गए हैं।