शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

ये होंगे राम और लखन

ये होंगे राम और लखन -
रोहित शेट्टी और करण जौहर मिलकर सुभाष घई की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'राम लखन' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि कौन राम बनेगा तो कौन लखन? कई नामों की चर्चाएं हैं। रोहित शेट्टी और करण जौहर इस बारे में माथापच्ची कर रहे हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि तभी इस बारे में मुंह खोलेंगे जब सब पक्का हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कलाकारों का चयन हो गया है जो इस प्रकार है। 

राम बनेंगे अर्जुन कपूर
1989 की 'राम लखन' में राम की भूमिका जैकी श्रॉफ ने निभाई थी और इस बार यह भूमिका अर्जुन कपूर निभाएंगे। गौरतलब है कि अर्जुन के चाचा अनिल कपूर 1989 की फिल्म में लखन बने थे। 
कौन बनेगा लखन... अगले पेज पर
 
 

लखन बनेंगे रणवीर सिंह
लखन के लिए रणबीर कपूर पहली पसंद थे, लेकिन रणबीर मल्टी स्टारर फिल्म नहीं करना चाहते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने मना कर दिया। खबर है कि अब इस भूमिका के लिए रणवीर सिंह को लिया गया है। वैसे भी 'गुंडे' में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह को काफी पसंद किया गया था। 
कौन बनेगी राधा... अगले पेज पर 

राधा बनेंगी आलिया भट्ट 
राम लखन में माधुरी दीक्षित का बेहद महत्वपूर्ण रोल था। इस भूमिका के लिए आलिया भट्ट का नाम तय माना जा रहा है। 
कौन बनेंगी गीता... अगले पेज पर

गीता बनेंगी जैकलीन फर्नांडिज
किक की सफलता के बाद जैकलीन फर्नांडिज के नाम पर भी निर्माता-निर्देशक विचार करने लगे हैं। राम लखन में गीता का रोल डिम्पल कपाड़िया ने अदा किया था जिसे अब जैकलीन निभाएंगी। 
मां का किरदार निभाएंगी ये अभिनेत्री... अगले पेज पर
 

शारदा के रोल में अमृता सिंह
राम लखन (1989) की कहानी में मां का किरदार बेहद अहम है जिसे राखी ने निभाया था। खबर है कि शारदा प्रताप सिंह का यह रोल अमृता सिंह निभा सकती हैं। परेश रावल, अमरीश पुरी, गुलशन ग्रोवर और अनुपम खेर के रोल के लिए भी सशक्त कलाकार चुने जा रहे हैं।