शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajneeti 2, Jai Gangajal, 2, Prakash Jha, Katrina Kaif, Priyanka Chopra
Written By

राजनीति 2 और जय गंगाजल 2... क्या कैटरीना-प्रियंका हां कहेंगी?

राजनीति 2 और जय गंगाजल 2... क्या कैटरीना-प्रियंका हां कहेंगी? - Rajneeti 2, Jai Gangajal, 2, Prakash Jha, Katrina Kaif, Priyanka Chopra
प्रकाश झा ने राजनीति और गंगाजल नामक दो सफल फिल्में बनाई हैं। गंगाजल का दूसरा भाग उन्होंने जय गंगाजल नाम के साथ प्रियंका चोपड़ा को लेकर बनाया था, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अजय देवगन वाला जादू प्रियंका चोपड़ा नहीं जगा पाई। 
 
इसके बावजूद प्रकाश झा अब 'जय गंगाजल 2' नामक फिल्म बनाने वाले हैं और स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा को लिया जा सकता है। प्रियंका इस समय बेहद व्यस्त हैं और वे फिल्म के लिए हां कहेंगी या नहीं, कहा नहीं जा सकता है। संभव है कि बिना प्रियंका के ही यह फिल्म झा बना ले। 
 
राजनीति 2 बनाने की योजना भी प्रकाश झा के दिमाग में अरसे से हैं। राजनीति में रणबीर कपूर, अजय देवगन, कैटरीना कैफ, मनोज बाजपेयी, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों की फौज थी। फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। अब राजनीति 2 भी बनने वाली है। झा चाहते हैं कि यह फिल्म कैटरीना कैफ को लेकर बनाई जाए और संभव है कि कैटरीना मान भी जाएं। 
 
गौरतलब है कि 'राजनीति' के बाद ही कैटरीना कैफ के बारे में यह कहा गया कि वे अभिनय भी कर सकती हैं। इसके पहले वे फिल्मों में महज ग्लैमर डॉल के रूप में नजर आती थीं।