गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rajkumar Hirani, PK, Sanjay Dutt
Written By

अंडरग्राउंड हुए राजकुमार हिरानी

अंडरग्राउंड हुए राजकुमार हिरानी - Rajkumar Hirani, PK, Sanjay Dutt
पीके की सफलता की बधाई फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी को अभी भी मिल रही है। आखिर काम ही उन्होंने ऐसा किया है। तीन सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड की फिल्म उन्होंने ही बनाई है। हिरानी 'थैंक यू' कहते हुए थक चुके हैं और अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। 
मुंबई में रहते हुए यह संभव नहीं है कि वे अपनी आगामी फिल्म की स्क्रिप्ट पर ध्यान दे सके। लिहाजा वे अंडरग्राउंड हो गए हैं। किसी से नहीं मिल रहे हैं और मोबाइल भी बंद मिल रहा है। उनसे जुड़े लोग बताते हैं कि हिरानी अमेरिका में कही हैं। वहां वे अपनी स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जो फिल्म अभिनेता संजय दत्त पर आधारित है। 
 
हिरानी ने संजय के साथ लंबा वक्त बिताया है। साथ ही संजय ने उनके साथ 'मुन्नाभाई एमबीबीएस', 'लगे रहो मुन्नाभाई' तथा 'पीके' में काम किया है। शूटिंग के दौरान संजय कई ऐसी बातें हिरानी को बताते रहे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्हीं बातों को आधार बनाकर वे स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। अगले महीने के अंत तक हिरानी के भारत लौटने की संभावना है।