गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Raj Kundra, Shilpa Shetty, Shamita Shetty, Kapil Sharma, Viral VDO
Written By
Last Updated : मंगलवार, 20 जुलाई 2021 (14:50 IST)

राज कुन्द्रा इतना पैसा कहां से लाते हैं, वीडियो वायरल

राज कुन्द्रा इतना पैसा कहां से लाते हैं, वीडियो वायरल - Raj Kundra, Shilpa Shetty, Shamita Shetty, Kapil Sharma, Viral VDO
राज कुन्द्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। उन पर संगीन आरोप हैं और पुलिस का कहना है कि राज के खिलाफ उनके पास पर्याप्त सबूत है। इससे यह बात तय है कि राज बुरी तरह फंस गए हैं और उनका निकलना आसान नहीं है। 
 
वैसे राज हमेशा से अपनी लाइफ स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी भी अपनी स्टाइल, योग और जिंदगी को बेहतरीन तरीके से जीने के लिए जानी जाती हैं। अब सोशल मीडिया पर राज और शिल्पा निशाने पर हैं। उनको लेकर मीम्स बन रहे हैं। 
 
इसी बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कपिल शर्मा के शो का है जिसमें राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी नजर आ रहे हैं। 
 

 
अपने ही अंदाज में राज से कपिल पूछते हैं कि आपको अक्सर पार्टियां देते देखा है। सितारों के साथ खेलते देखा है। पत्नी शिल्पा को खरीददारी के लिए ले जाते हुए और आराम से एक्टिविटी करते देखा जाता है। इन सबके बेीच आपको काम का समय कैसे मिल जाता है? आपकी इनकम का सोर्स क्या है? 
 
इस सवाल पर राज, शिल्पा और शमिता जोर-जोर से हंसने लगते हैं। पत्नी शिल्पा जवाब देती हैं- ये बहुत ही हार्डवर्किंग मैन हैं। 
ये भी पढ़ें
मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका : चुटीला जोक