शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Hollywood
Written By

प्रियंका चोपड़ा की फीस... निर्माता भागे उल्टे पांव

प्रियंका चोपड़ा की फीस... निर्माता भागे उल्टे पांव - Priyanka Chopra, Hollywood
भले ही प्रियंका चोपड़ा का हॉलीवुड में नाम हो, लेकिन बॉलीवुड पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ऐसा होता तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'जय गंगाजल' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देती, लेकिन प्रियंका कुछ और सोच रही हैं। वे हॉलीवुड और बॉलीवुड की तुलना कर रही हैं।

हॉलीवुड में जितनी रकम मिलती है वैसी ही रकम वे बॉलीवुड में भी चाहती हैं। हाल ही में प्रियंका को कुछ निर्माता साइन करने पहुंचे। प्रियंका को स्क्रिप्ट पसंद आई, लेकिन उन्होंने इतनी रकम मांगी कि निर्माता ने वहां से खिसकने में ही भलाई समझ ली। 
कितनी मांगी फीस... अगले पेज पर
 
 

प्रियंका चोपड़ा ने सीधे-सीधे 12 करोड़ रुपये की मांग कर डाली। अब इतनी रकम तो बॉलीवुड के कई हीरो को भी नहीं मिलती। क्या इतनी रकम पाकर प्रियंका फिल्म को अच्छी शुरुआत दिलाने की गारंटी दे सकती हैं? 
क्या कहता है प्रियंका का खेमा... अगले पेज पर
 
 

प्रियंका से जुड़े लोग बताते हैं कि प्रियंका हिंदी फिल्म करना चाहती हैं, लेकिन वे उन फिल्मों में ही काम करेंगी जिसमें उनका रोल दमदार हो। स्क्रिप्ट शानदार हो और फीस भारी भरकम हो।