मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra drops Madamji
Written By

बंद हुई प्रियंका चोपड़ा की 'मैडमजी'!

बंद हुई प्रियंका चोपड़ा की 'मैडमजी'! - Priyanka Chopra drops Madamji
प्रियंका चोपड़ा 'मैडमजी' के साथ निर्माता बनने जा रही थीं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग लगातार बढ़ती चली गई और अब सुनने में आया है कि फिल्म को बंद कर दिया गया है। 
 
इसकी कोई वजह तो नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर अब अपना दूसरा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं। इस सिलसिले में प्रियंका से उन्होंने मुलाकात की और मिल कर फिल्म को बंद करने का फैसला ‍ले लिया। 
'मैडमजी' एक आइटम गर्ल की कहानी है जो अपने हुस्न का उपयोग करते हुए बड़ी नेता बन जाती है। इससे मिलती-जुलती कहानी पर हाल ही में केसी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' रिलीज हुई थी। इस फिल्म के कारण 'मैडमजी' की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया ताकि स्क्रिप्ट में बदलाव किया जा सके। नए बदलाव किसी को पसंद नहीं आए और फिल्म को रद्द कर दिया गया। 
 
दूसरी ओर प्रियंका की व्यस्तता भी आड़े आ रही थीं। निर्माता प्रियंका खुद की ही फिल्म के लिए समय नहीं निकाल पा रही थीं। बीच में उन्होंने अमेरिकन टीवी शो भी कर डाला। यह डेट्स उन्होंने 'मैडमजी' के लिए रिजर्व कर रखी थी। आखिरकार मधुर भी कब तक इंतजार करते।