शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Bajirao Mastani, Shah Rukh Khan, Dilwale
Written By

बाजीराव मस्तानी के लिए प्रियंका के पास नहीं है समय

बाजीराव मस्तानी के लिए प्रियंका के पास नहीं है समय - Priyanka Chopra, Bajirao Mastani, Shah Rukh Khan, Dilwale
प्रियंका चोपड़ा अपने अमेरिकन टीवी धारावाहिक 'क्वांटिको' में इतनी ज्यादा व्यस्त हैं कि अपनी आगामी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन के लिए उनके पास समय नहीं है। 
 
फिल्म का बड़े पैमाने पर प्रमोशन शुरू होने जा रहा है और प्रियंका के बिना ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म का प्रचार शहर दर शहर करेंगे। प्रियंका आठ दिसम्बर के बाद ही उन्हें समय दे पाएंगी। 
गौरतलब है कि 'बाजीराव मस्तानी' और शाहरुख खान की 'दिलवाले' एक ही दिन प्रदर्शित हो रही हैं। शाहरुख ने बड़े पैमाने पर फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है और उनकी फिल्म के मुकाबले के लिए 'बाजीराव मस्तानी' टीम को भी जोर-शोर से प्रमोशन करना होगा। ऐसे में प्रियंका की कमी टीम को खलेगी।